गोरखनाथ धाम में बैठक कर ग्राम रक्षा दल को किया सम्मानित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखनाथ धाम में बैठक कर ग्राम रक्षा दल को किया सम्मानित

बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया. जिसमें मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया. जिसमें मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही. आजमनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मुकेश विशेष अतिथि मौजूद रहे. बैठक में मंदिर के आगामी विकास, सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक आयोजन व सामाजिक योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी.मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने सभी उपस्थित सदस्यों, अधिकारियों एवं ग्राम रक्षा दल के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया. उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक पर्व के अवसर पर ग्राम रक्षा दल ने पूरी निष्ठा व सेवा भाव से कार्य किया. सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात नियंत्रण, अनुशासन बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय रही. महाशिवरात्रि के दिन ग्राम रक्षा दल ने बिना किसी स्वार्थ के मंदिर की सेवा की. जिसके लिए मंदिर कमेटी व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया. ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी सेवा भावना को सलाम किया गया. ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी गांव और समाज की सुरक्षा है. लेकिन जब धार्मिक आयोजन होते हैं, तब वे अपनी जिम्मेदारी को और व्यापक रूप से निभाते हैं. बीडीओ कुमार मुकेश ने ग्राम रक्षा दल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे निस्वार्थ सेवा करने वालों की भूमिका बहुत अहम होती है. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को सहयोग और समर्थन दिया जायेगा. बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि आने वाले धार्मिक आयोजनों में भी ग्राम रक्षा दल को शामिल किया जायेगा. मंदिर परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा, व्यवस्थापन को और बेहतर बनाने के लिए कमेटी के सदस्यों द्वारा कई प्रस्ताव भी रखे, जिसपर सहमति बनी. बैठक और सम्मान समारोह में ग्राम रक्षा दल का मनोबल बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन