देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम, सरकार चला रहीं योजनाएं

देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम, सरकार चला रहीं योजनाएं
नारी शक्ति का वंदन, राष्ट्र निर्माण का संकल्प: कोढ़ा सभागार में गूंजा सशक्तिकरण का संदेश कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया. महिलाओं की सशक्त भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया. सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सामूहिक श्रवण किया गया. उपस्थित महिलाओं व जनप्रतिनिधियों ने बड़े ध्यान के साथ सुना. कोढ़ा विधायक कविता पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रही. उन्होंने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला. विधायक ने कहा कि आज का दौर महिलाओं के सशक्तिकरण का है. जहां महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. सरकार लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है. सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आई महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और मजबूत करना था. प्रधानमंत्री के संबोधन में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और आर्थिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




