एसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की क्राइम मीटिंग

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 13 Apr 2026 7:23 PM

विज्ञापन

एसपी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की क्राइम मीटिंग

विज्ञापन

– कांड निष्पादन व बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश कटिहार जिले में अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर सोमवार को एसपी शिखर चौधरी ने अपने वेश्म में क्राइम मीटिंग आयोजित की. हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं लूट, हत्या जैसी घटनाओं की समीक्षा किया. कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी का निर्देश दिया. बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर सभी थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच अभियान चलाने का दिशा-निर्देश दिया. अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध संबंधित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला, दागियों की निगरानी, मद्यनिषेध अभियान, सीसीटीएनएस एवं डायल-112 की तत्परता जैसे बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी. मध निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर बंगाल सीमा से सटे जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान एवं मादक पदार्थ विक्रेता, तस्कर एवं शराबी के विरुद्ध निरंतर छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया. एसपी ने गंभीर मामलों हत्या दुष्कर्म जैसे मामलों में डायरी व चार्जशीट समय पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ सदर वन अभिजीत सिंह, सदर एसडीपीओ 2 रंजन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदुलता, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन, पुलिस उपाधीक्षक साइबर, मनिहारी एसडीपीओ, बारसोई एसडीपीओ, परि पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन