भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन

– महिलाओं की रही भारी भागीदारी कटिहार शहर में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है. अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज करायी. यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की घोषणा के समर्थन में चलाया गया. महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत होगी. प्राणपुर विधायका निशा सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह भी इस अभियान में शामिल हुए. डीएस कॉलेज के गेट पर सार्वजनिक स्थलों पर स्टॉल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया. कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सम्मान और समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करते हुए इस पहल के महत्व को विस्तार से समझाया. महिलाओं ने हस्ताक्षर कर इस संकल्प को दोहराया कि वे नारी सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए जागरूक रहेंगी. अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगी. अभियान में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर देते हैं. विधायक निशा सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है. ताकि वे समाज में समान भागीदारी निभा सकें. शोभा जायसवाल, पूजा शर्मा, गीता पासवान, आरती चौधरी, रूची चौधरी, रंजना झा, बीणा सिंह, अनुराधा पाण्डेय, बुलबुल सिंह, ज्योति कुमारी, रीना झा, छाया तिवारी, पुनम सिंह, विभा मिश्रा, भवानी साह, पिंकी चौधरी, नीतू पासवान, आशा देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन