विद्यालय में न्यू सेशन डे में बच्चों का किया स्वागत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में न्यू सेशन डे में बच्चों का किया स्वागत

विद्यालय में न्यू सेशन डे में बच्चों का किया स्वागत

विज्ञापन

मनिहारी नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारम्भ के अवसर पर न्यू सेशन डे का आयोजन किया गया. उद्घाटन स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी रामेश्वर पाण्डेय व ट्रस्टी डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया. विद्यालय के प्रवेश द्वार पर शिक्षिका रुमा गुहा, मधुमिता गुप्ता, श्वेता कुमारी, आंचल कुमारी व प्रिया कुमारी ने छात्रों को तिलक लगा कर आरती उतारते हुए पुष्प वृष्टि के साथ गुलाब का फूल तथा चॉकलेट देकर स्वागत किया. हस्त निर्मित सेल्फी फ्रेम, बुके तथा अन्य कला कृतियों से लैस समारोह में छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. मैनेजिंग ट्रस्टी पाण्डेय ने कि आज से प्रारंभ हो रहे सत्र में पूर्ण मनोयोग से लक्ष्य बनाकर पढाई करने पर आप इस सत्र में सफलता के कीर्तिमान स्थापित करेंगे. ऐसी मेरी शुभकामना है. प्रार्थना सभा में छात्र- छात्र जियान कफील ने नये सत्र में मन लगा कर पढने का संकल्प व्यक्त किया. छात्रा छोटी कुमारी ने न्यू सेशन में डिशीप्लिन का पालन करते हुए न्यू सेशन में पढ़ाई करने की बात कही. शिक्षक जय नारायण राय, विजय राय, विजय कुमार परिहार, नवीन कुमार सिन्हा, पियूष कुमार, आशुतोष कुमार वर्मा, मनीष कुमार, पूजा कुमारी, अविनाश, कोमल कुमारी, बिरबल कुमार सिंह, राज कुमार यादव, अमित कुमार मिर्धा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन