सांसद ने मनोहरपुर पंचायत का किया दौरा

Updated:
विज्ञापन
सांसद ने मनोहरपुर पंचायत का किया दौरा

सांसद ने मनोहरपुर पंचायत का किया दौरा

विज्ञापन

– मुखिया ने सांसद को मांग पत्र सौंपा मनिहारी सांसद तारिक अनवर सोमवार को मनिहारी के मनोहरपुर पंचायत पहुंचे. मनोहरपुर मुखिया शबनम कुमारी यादव व पैक्स अध्यक्ष ललन यादव ने सांसद को बुके देकर स्वागत किया. मनोहरपुर मुखिया व पैक्स अध्यक्ष ने एक मांग पत्र दिया. मुखिया ने मांग किया कि मवि रतनपुर से लालबाग चौक तक सड़क चौडीकरण की मांग, लालबाग रेलवे समपार पुल पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की गयी. वहां मिनी शेड लगाया जा रहा है. बड़ा वाहन जाने में दिक्कत मिनी शेड में होगा. बाणिपुर उपस्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक प्रतिनियुक्ती की मांग किया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, डाॅ विपीन कुमार, विश्वनाथ यादव, मोकिम, मिस्टर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन