पहली बार होगा डिजिटल मोड में जणगणना, 618 प्रगणक व पर्यवेक्षकों होंगे शामिल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2026 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
पहली बार होगा डिजिटल मोड में जणगणना, 618 प्रगणक व पर्यवेक्षकों होंगे शामिल

पहली बार होगा डिजिटल मोड में जणगणना, 618 प्रगणक व पर्यवेक्षकों होंगे शामिल

विज्ञापन

– नगर निगम में 14 बेंच में दिया जायेगा प्रशिक्षण कटिहार नगर निगम कटिहार के प्रशाल भवन तथा नगर निगम के ऊपरी तल पर दो बेंचों में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत प्रगणक पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. सेवा भाव शपथ दिलाकर नगर आयुक्त संतोष कुमार ने प्रशिक्षण की शुरूआत की. प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 14 दिनों में फील्ड ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. चौदह बेंचों में तीन-तीन दिनों का होगा और 24 अप्रैल तक यह प्रशिक्षण अनवरत जारी रहेगा. सार्वजनिक अवकाश, रविवासरीय अवकाश में प्रशिक्षण दिया जायेगा. पावर इंटरनेट, नाश्ता आदि सभी तरह की व्यवस्था उपलब्ध कराया है. पहली बार डिजिटल मोड में जनगणना कराया जायेगा. ऑनलाइन ट्रेनिंग दिया जा रहा है. सुबह साढ़े नौ से छह बजे तक प्रतिदिन प्रशिक्षण होना है. इसमें कुल 618 प्रगणक व पर्यवेक्षक शामिल होंगे. प्रशिक्षण हैंडसॉन ट्रेनिंग मोबाइल पर टेस्ट पोर्टल पर दिया जा रहा है. सबसे बड़ी बात उन्होंने आमजनों से अपील की 17 अप्रैल से एक मई तक स्वणगनना का कार्य कोई भी नागरिक साइट पर अपने से कर सकते हैं. प्रगणक व पर्यवेक्षकों से भी अपील किया कि सेवा भाव प्रतिज्ञा के तहत सभी के घरों में जायेंगे व पूरी ईमानदारी, निष्ठा व विन्रम्रता से कार्य करेंगे. सांख्यिकी पदाधिकारी शंकर मंडल, स्वच्छता पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन