भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के काठघर पंचायत के जलला हरिरामपुर गांव के सत्संग मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रखंड क्षेत्र के काठघर पंचायत के जलला हरिरामपुर गांव के सत्संग मंदिर में डिजिटल के माध्यम से बताते हुए प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार सरकार सभापति सदस्य निशा सिंह ने बताया कि डिजिटल के माध्यम से भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सैकड़ों महिलाओं को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण व महिलाओं कि भागीदारी, पचास प्रतिशत आरक्षण पर विस्तार से बताया गया. इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास के साथ भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता, भरत सिंह, सुभाष भगत, छेदन साह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










