नाबालिग को भागने मामले में पिता ने आवेदन देकर लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग को भागने मामले में पिता ने आवेदन देकर लगायी गुहार

नाबालिग को भागने मामले में पिता ने आवेदन देकर लगायी गुहार

विज्ञापन

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर गायब करने मामले में पीड़ित पिता ने कदवा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित के पिता ने कहा है कि 22 अगस्त की रात लगभग 10 बजे मेरी 15 वर्षीय पुत्री घर के पीछे बने शौचालय में शौच के लिए गयी. जब बहुत देर तक वापस नहीं आयी तो घर वाले देखने गये तो वह वहां नहीं मिली. परिजनों ने नाबालिग की खोज बीन करने लगे. नाबालिग का पूरे सगे संबंधियों के घर खोज किया गया लेकिन वह कही नहीं मिली. कहा, शक है सिकोड़ना के ही पूरब टोला वार्ड 12 निवासी एक युवक पुत्री के मोबाइल पर फोन करता था. जब मैं 23 अगस्त को लगभग तीन बजे उसके घर पर गया तो उसके घरवालों ने कहा कि मेरा बेटा घर में है. तुमलोग उसपर झूठा इल्जाम लगा रहे हो. लड़की के पिता ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने कहा कि एफआईआर कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण ठाकुर ने घटना की घोर निंदा कर कार्रवाई की मांग किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन