कुलदीप के संगीत में रैना, चहल और रिंकू का धमाल, जमकर डांस करते हुए वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

कुलदीप यादव के संगीत में डांस करते हुए युजवेंद्र चहल और सुरेश रैना, Pic- Screenshot/Viral Video

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kuldeep Yadav Wedding: स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में वंशिका चड्ढा के साथ शादी करने जा रहे हैं. उनके संगीत फंक्शन में सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह जैसे क्रिकेटर शामिल हुए. संगीत सेरेमनी में खिलाड़ियों के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

विज्ञापन

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी करने जा रहे हैं. यह शादी मसूरी के मशहूर सेवॉय होटल में हो रही है. शादी से पहले के सभी फंक्शन भी धूमधाम से शुरू हो चुके हैं. 13 मार्च को दोपहर के समय कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म हुई. इसके बाद उसी रात संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हो रहे हैं.

विज्ञापन

हल्दी और संगीत फंक्शन का आयोजन

कुलदीप और वंशिका की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में परिवार और दोस्तों ने खूब मजे किए. 13 मार्च की दोपहर को हल्दी लगाई गई और रात में संगीत का कार्यक्रम हुआ. इन दोनों कार्यक्रमों में सभी मेहमानों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. पूरे होटल को इस खास मौके के लिए बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया है. इंटरनेट पर इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं.

सुरेश रैना के साथ डांस वीडियो वायरल

संगीत सेरेमनी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. एक वीडियो में कुलदीप यादव भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना के साथ डांस कर रहे हैं. सुरेश रैना अपने दोस्त की शादी में शामिल होने और उन्हें बधाई देने के लिए खासतौर पर मसूरी पहुंचे हैं. दोनों ने स्टेज पर एक साथ जमकर डांस किया. फैंस इस डांस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.

मसूरी पहुंचे रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल

इस शादी में भारतीय टीम के कई क्रिकेटरों के आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. अब तक युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह मसूरी पहुंच चुके हैं. युजवेंद्र चहल को हल्दी और संगीत दोनों ही कार्यक्रमों में देखा गया. चहल ने दोनों कार्यक्रमों में खूब मस्ती की. रिंकू सिंह ने भी अपने दोस्त की शादी के हर फंक्शन का पूरा आनंद लिया. दोनों खिलाड़ियों के पहुंचने से शादी की रौनक और भी बढ़ गई.

फील्डिंग कोच टी दिलीप भी रहे मौजूद

सुरेश रैना और चहल के अलावा भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी संगीत सेरेमनी में नजर आए. सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में टी दिलीप और युजवेंद्र चहल एक साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं. कुल मिलाकर इस शादी के सभी फंक्शन में खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया है. आज होने वाली मुख्य शादी में कुछ और खास मेहमानों के भी शामिल होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-

PSL छोड़ आईपीएल में दिखेंगे मुजरबानी, KKR मेंं मुस्तफिजुर की जगह ली एंट्री

क्या धोनी ने जानबूझकर एस श्रीराम को मारकर हाथ काट दिया था?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola