चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यसमिति का 31 मार्च को होगा चुनाव

चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यसमिति का 31 मार्च को होगा चुनाव
कटिहार नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यसमिति का गठन के लिए नए पदाधिकारियों व सदस्यों का चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. चुनाव पदाधिकारी निर्मल डालमिया ने बताया कि 31 मार्च को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है. चैंबर की कटिहार नगर निगम के अलावा कटिहार, बारसोई, मनिहारी एवं नवगछिया अनुमंडल, किशनगंज, मधेपुरा तथा सुपौल जिलों के लिए भी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा. चुनाव की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो जायेगी. मनोनयन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 08 मार्च की संध्या पांच बजे तक निर्धारित है. 09 मार्च को मनोनयन पत्रों की जांच होगी. जबकि उम्मीदवार 10 मार्च की संध्या पांच बजे तक मनोनयन पत्र वापस ले सकते है. 17 मार्च तक चैम्बर के सभी सदस्यों को उम्मीदवारों की सूची और बाहरी सदस्यों को मत पत्र भेजने का काम पूरा कर लिया जायेगा. 31 मार्च को शाम पांच बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जायेगी और इसी दिन नए पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी जायेगी. 03 अप्रैल को नए पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक चैंबर भवन में होगी. जिसमें को-ऑप्शन के लिए सदस्यों का चुनाव किया जायेगा. श्री डालमिया ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




