13 की मौत के बाद जागा प्रशासन, ब्लैक स्पॉट सुधारने की प्रक्रिया शुरूImportant mainly because it was sent directly to you Click to teach Gmail this conversation is not important

डीएम व एसपी ने घटना स्थल का लिय जायजा, दिये कई निर्देश
डीएम व एसपी ने घटना स्थल का लिय जायजा, दिये कई निर्देश कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के दादपुर चौक स्थित बकरी फार्म के समीप 11 अप्रैल को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया. बस व पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि, कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है. अब सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की बत कही जा रही है. हादसे के दो दिन बाद जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब केवल जांच नहीं, बल्कि स्थायी समाधान पर काम किया जायेगा. जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि एनएच-31 पर सभी ब्लैक स्पॉट की पहचान की जा रही है और जहां-जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक है. वहां स्थायी सुधारात्मक कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हाईवे किनारे मक्का सुखाने जैसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगायी जायेगी. क्योंकि यह सड़क हादसों का एक बड़ा कारण बन रही है. पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कहा कि हादसे के दिन बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा. ताकि उनका मनोबल बढ़े और भविष्य में भी वे इसी तत्परता से काम करें. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया है कि सड़क पर सभी आवश्यक संकेतक, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा उपाय जल्द ही लगाये जायेंगे. जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके. हालांकि, इस दर्दनाक हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर 13 जिंदगियां जाने के बाद ही सिस्टम क्यों जागता है. क्या इस बार वाकई हालात बदलेंगे या फिर यह सब केवल आश्वासन तक ही सीमित रह जायेगा. इलाके के लोगों को अब प्रशासनिक दावों के जमीनी स्तर पर लागू होने का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




