जरूरतमंदों के बीच डीएम ने बांटा कंबल, 3420 लोगों को कंबल देने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
जरूरतमंदों के बीच डीएम ने बांटा कंबल, 3420 लोगों को कंबल देने का लक्ष्य

जरूरतमंदों के बीच डीएम ने बांटा कंबल, 3420 लोगों को कंबल देने का लक्ष्य

विज्ञापन

कटिहार वित्तीय वर्ष 2025-26 में गैर योजना अन्तर्गत सामाजिक सुरक्षा के अधीन वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत भूमिहीन, निर्धन, भिक्षुकों एवं असहाय के बीच कटिहार जिला अंतर्गत कुल 3420 कम्बलों का वितरण किया जाना है. जिसकी शुरुआत जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी बुधवार की रात को शहर भ्रमण कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, काली मंदिर, रेन बसेरा एवं अन्य स्थानों परकम्बलों का वितरण किया. कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु के दौरान ठंड से बचाव के लिए समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को राहत प्रदान करना है. डीएम ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से भूमिहीन, निर्धन, एवं भिक्षुकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है. कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम ठंड के मौसम में गरीबों के लिए संजीवनी का कार्य करते है. जरूरतमंदों को कंबल पाकर बड़ी राहत मिली. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रात के समय भ्रमण कर जरूरतमंदों को ठंड से बचाव की सामग्री का वितरण करें. इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन