15 वीं वित्त योजना से उपस्वास्थय केन्द्र चहारदिवारी कार्य का शिलान्यास जिला पार्षद ने किया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :21 Mar 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
15 वीं वित्त योजना से उपस्वास्थय केन्द्र चहारदिवारी  कार्य का शिलान्यास जिला पार्षद ने किया

15 वीं वित्त योजना से उपस्वास्थय केन्द्र चहारदिवारी कार्य का शिलान्यास जिला पार्षद ने किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बरारी. प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत राज गुरुमेला के उपस्वास्थ्य केंद्र चहारदिवारी कार्य का शिलान्यास जिला पार्षद गुणसागर पासवान ने नारियल चढ़ा फीता काट कर किया. चहारदिवारी शिलान्यास कार्यक्रम में जिला पार्षद गुणसागर पासवान ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेन्द्र चहारदिवारी की जनहित में जरूरी था. 9 लाख 99 हजार 900 की प्राक्कलित राशि से निर्माण कार्य की आधारशिला रखा गया. जनता की किसी भी समस्या के लिए उनके साथ खड़ा हूं. कोई भी कार्य जो मेरी सेवा में लाया जायेगा मैं उसे निष्ठा पूर्वक कराने का हर संभव प्रयास करूंगा. सरकार की विभिन्न योजना का लाभ लेकर सरकार की विकास की मंशा को पूरा करने में सहयोग करें. जिला पार्षद ने वैसे विस्थापित परिवार जिन्हे जमीन का पर्चा प्राप्त नही हुआ हैं पंचायत के मुखिया, समिति अपने स्तर से सूचि बनाकर अग्रतर कारवाई हेतु अधिकारी को भेजा जायेगा. शिलान्यास कार्यक्रम मे मुखिया राजकुमार यादव ने चहारदिवारी के लिए जिला पार्षद का आभार जताया. पंसस मिथलेश कुमार यादव ने बताया कि किसी ने गुरुमेला पर ध्यान नही दिया. जिला पार्षद ने स्वास्थ्य केन्द्र में चहारदिवारी देकर गांव को व्यवस्थित एक सुन्दर करने का कार्य किया हैं. रामनारायण शर्मा गुरुजी, मुखिया राजकुमार यादव, विनोद यादव, दीपक कुमार, जितेन्द्र यादव, अनिल कुमार मोदी, हरदेव पासवान, रामरूप यादव, विकास यादव , जितेन्द्र कुमार रजक, विभाष यादव, मोतीलाल पंडित, सरपंच श्याम प्रसाद यादव, सुरेश सिंह, बैजनाथ पंडित सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन