बिहार-झारखंड में Jio का दबदबा, TRAI रिपोर्ट में फिर नंबर-1

Updated:
विज्ञापन
TRAI Report

एआई इमेज

TRAI की मार्च 2026 रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में Reliance Jio सबसे आगे रहा और सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़े. Bharti Airtel दूसरे स्थान पर रहा, जबकि Vodafone Idea को मामूली बढ़त मिली. वहीं BSNL को नुकसान हुआ. टेलीडेंसिटी 63.54 फीसदी रही.

विज्ञापन

टेलीकॉम रेगुलेटरी इंस्टीट्यूशन TRAI की मार्च 2026 की CMS (कंज्यूमर मार्केट शेयर) रिपोर्ट में एक बार फिर Reliance Jio ने टॉप पोजिशन बरकरार रखी है. खासतौर पर बिहार-झारखंड सर्किल में जियो ने इंडस्ट्री की कुल बढ़त का सबसे बड़ा हिस्सा अपने नाम किया है, जो उसकी मजबूत नेटवर्क और आक्रामक विस्तार रणनीति को दर्शाता है.

बिहार सर्किल में तेजी से बढ़े मोबाइल ग्राहक, जियो नंबर-1

रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में बिहार सर्किल में कुल 07 लाख 57 हजार 488 नए मोबाइल ग्राहक जुड़े. इसमें से अकेले जियो ने 04 लाख 60 हजार 171 नए यूजर्स जोड़े, जो कुल ग्रोथ का बड़ा हिस्सा है. फरवरी में जियो के पास 04 करोड़ 45 लाख 37 हजार 959 ग्राहक थे, जो मार्च में बढ़कर 04 करोड़ 49 लाख 98 हजार 130 हो गए.

दूसरी ओर, Bharti Airtel को भी इस दौरान अच्छी बढ़त मिली. एयरटेल ने मार्च में 02 लाख 49 हजार 460 नए ग्राहक जोड़े. इसके साथ ही कंपनी का ग्राहक आधार 04 करोड़ 92 लाख 37 हजार 048 से बढ़कर 04 करोड़ 94 लाख 86 हजार 508 हो गया.

वहीं, Vodafone Idea (वीआई) ने भी सीमित लेकिन सकारात्मक वृद्धि दर्ज की. कंपनी ने 57 हजार 452 नए ग्राहक जोड़े, जिससे इसका कुल यूजर बेस 73 लाख 59 हजार 813 से बढ़कर 74 लाख 17 हजार 265 हो गया.

BSNL को झटका, टेलीडेंसिटी अब भी सबसे कम

जहां प्राइवेट कंपनियों ने ग्रोथ दर्ज की, वहीं पब्लिक सेक्टर की BSNL को मार्च में भी नुकसान उठाना पड़ा. इस अवधि में बीएसएनएल ने 9,595 ग्राहकों को खो दिया. फरवरी में कंपनी के पास 56 लाख 36 हजार 574 ग्राहक थे, जो मार्च में घटकर 56 लाख 26 हजार 979 रह गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार सर्किल की टेलीडेंसिटी मार्च 2026 में बढ़कर 63.54 फीसदी हो गई है, लेकिन यह अब भी देश में सबसे कम है. इससे साफ है कि इस क्षेत्र में टेलीकॉम विस्तार की अभी काफी संभावनाएं बाकी हैं.

होम कनेक्टिविटी में भी जियो का दबदबा

मोबाइल के साथ-साथ होम इंटरनेट सेगमेंट में भी जियो की पकड़ मजबूत बनी हुई है. जियो फाइबर, एयर फाइबर और यूबीआर जैसी सेवाओं के दम पर बिहार-झारखंड में कंपनी का लगभग 70 फीसदी मार्केट शेयर है. तेजी से बढ़ते इंटरनेट कनेक्टिविटी बाजार में जियो की बादशाहत लगातार कायम है.

यह भी पढ़ें: Airtel ने फिर मारी बाजी, Jio लगातार तीसरे महीने पीछे

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन