पंचायत सरकार भवन निर्माण से पंचायत के लोगों को मिलेगी सुविधा

पंचायत सरकार भवन निर्माण से पंचायत के लोगों को मिलेगी सुविधा
कदवा प्रखंड के परभेली पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया. परभेली पंचायत की मुखिया गुलशन आरा ने बताया कि यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमलोगों तक पहुंचाना है. अब ग्रामीणों को अपने छोटे-मोटे कामों के लिए प्रखंड, अनुमंडल या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इन भवनों में आरटीपीएस काउंटर के साथ-साथ मुखिया, पंचायत सचिव, विकास मित्र, किसान सलाहकार और अन्य विभागों के कर्मी नियमित रूप से बैठकर जनता के लिए कार्य करेंगे. बिहार सरकार के लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत सभी जरूरी कार्य पंचायत स्तर पर ही निपटाए जायेंगे. मौके पर सरपंच फरहाना बेगम, समाजसेवी अब्दुल बारीक, नईम, सुभाष मंडल, मनोज कुमार सिंह, उदय दास, सदानंद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व वार्ड सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




