महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनायी गयी

Updated at : 22 Dec 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनायी गयी

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़िया पूरब टोला में महान गणितज्ञ श्रीनिवाह रामानुजन की जयंती मनायी गयी. हर्षोल्लास के साथ प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी सहित सभी शिक्षक व छात्रों ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद किया. इस उपलक्ष्य पर छात्रों ने कहा कि हम सबको भी इनके मार्ग पर चलने चाहिए. गणित में कुछ नया खोज करने चाहिए. प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी ने अपने वक्तव्य में कहा, प्रायः बच्चे गणित विषय को किलिष्ट समझते है. मैंने विद्यालय में गणित विषय को आसान बनाने के लिए छोटी-छोटी गणितीय पहेली का निर्माण किया है. गणित के प्रति बच्चों का लगाव बढ़ा है. मुझे लगता है अगर शिक्षक ठान लें, तो सब मुमकिन है. बच्चे कच्ची मिट्टी की भांति होते हैं. उन्हें जिस सांचे में ढालेंगे वह उसी तरह का बनेगा. अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चे को पढ़ने दे, उसे आगे बढ़ने दें. तभी इस देश का उत्थान होगा. वे अपने बच्चे को प्रतिदिन विद्यालय भेजे. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका नेहा प्रवीण, शिक्षक प्रमोद कुमार राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन