केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना से पिछड़ों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ

केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना से पिछड़ों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ
प्रतिनिधि, कदवा केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना की मंजूरी मिलने पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों तथा बुद्धिजीवियों ने खुशी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है. जदयू के वरिष्ठ नेता अंजार आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार में लगातार जातिगत जनगणना कराने की मांग केंद्र सरकार से किया जा रहा था. जिसकी मंजूरी केंद्र सरकार से मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा केंद्र सरकार का यह कदम सभी वर्गों के लोगों के लिए उपयोगी है. भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए खुशी प्रकट किया है. पूर्व प्रमुख सह भजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह, भाजपा नेता मनोज मंडल, धर्मेंद्र नाथ ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, सुमंत सिंह, रोहित जयसवाल आदि ने केंद्र के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि जनगणना होने के बाद इसका असर आरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में पड़ेगा. इससे पिछड़ों को अत्यधिक लाभ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




