जनता दरबार में दस मामलों का किया गया निष्पादन

जनता दरबार में दस मामलों का किया गया निष्पादन
कोढ़ा कोढ़ा थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रशिक्षण एसआई अमन कुमार ने की. अंचल निरीक्षक संजय सिंह, अंचल लिपिक अमित कुमार, पीसीवी मनखुश मिश्रा भी उपस्थित रहे. इस दौरान दो आवेदन प्राप्त हुए. जबकि 10 मामलों का निष्पादन किया गया. पांच मामले लंबित रह गये. अधिकारियों ने लंबित मामलों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रशिक्षण एसआई अमन कुमार ने कहा कि जमीनी विवाद को लेकर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है. पीड़ित पक्षों को उचित कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है. ताकि वे बिना किसी परेशानी के न्याय पा सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




