मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का रहा जमघट

Updated at : 14 Nov 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का रहा जमघट

मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का रहा जमघट

विज्ञापन

कटिहार मतगणना स्थल के बाहर शुक्रवार की सुबह से ही विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक कैंप लगाकर जमे रहे. चारों तरफ चुनावी उत्सुकता का माहौल था. समर्थक लगातार अंदर से आ रहे अपडेट पर नजर गड़ाए बैठे हुए थे. जैसे ही मतगणना के पांच से सात राउंड पूरे हुए. वहां मौजूद भीड़ में हलचल तेज हो गयी. किसी समर्थक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी तो किसी के चेहरे पर मायूसी ने जगह बना ली थी. मतगणना केंद्र से जारी आंकड़ों के अनुसार जिस प्रत्याशी को बढ़त मिलती दिखी. उसके समर्थक जोश में नारेबाजी करते नजर आये. पिछड़ने वाले प्रत्याशियों के कैंप में गहरा सन्नाटा पसर गया. समर्थक मोबाइल फोन पर लगातार आंकड़ों को तौलते रहे और अपने-अपने नेता की जीत-हार पर चर्चा करते रहे. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए था. हर राउंड के बाद भीड़ की प्रतिक्रियाएं बदलती रहीं. दोनों तरह की भावनाएं जोरदार खुशी और गहरी निराशा मतगणना केंद्र के बाहर साफ देखने को मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन