उचित मार्गदर्शन व अनुशासन से मिलेगी सफलता: निदेशक

उचित मार्गदर्शन व अनुशासन से मिलेगी सफलता: निदेशक
– तीसरे दिन भी जारी रही अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम कटिहार स्थानीय जिला पंचायत संसाधन केंद्र के सभागार में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र कटिहार की ओर से पांच दिवसीय आवासीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही. तीसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में योगाभ्यास, श्रमदान एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. जबकि दूसरे सत्र में डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह ने युवाओं को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन, उचित लक्ष्य के चयन और उसकी प्राप्ति को लेकर अनुशासन के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने स्व प्रेरणा से जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, उचित लक्ष्य और उसके लिए पूर्ण समर्पण से प्रयास के विषय में चर्चा की. जिला गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रज मोहन यादव ने पर्यावरण प्रदूषण और उसके रोकथाम में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी. डीपीएम शौनिक प्रकाश ने एचआईवी एड्स से बचाव संबंधी जानकारी दी एवं रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया. समुदाय के लिए जन-जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने सड़क पर चल रहे आम आदमी जो बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाते है. उसे रोककर समझाया गया कि हेलमेट पहन कर ही घर से बाहर निकले एवं उसे फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया कि आप दोबारा ऐसा गलती नहीं करेंगे. चौथे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नुक्कड़ नाटक , छठ पूजा सहित अन्य पर्व त्योहार पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने लोक संगीत, लोकगीत आदि विषयों पर अपने-अपने प्रतिभा को दिखाया. कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मो सज्जाद आलम अंसारी, प्रशिक्षक हरि प्रसाद मंडल, आतीश कुमार दीपांकर, एमटीएस बिक्रम कुमार मंडल आदि मैजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




