शिक्षा में मातृभाषा में नवाचार के लिए छात्रों को किया प्रेरित

शिक्षा में मातृभाषा में नवाचार के लिए छात्रों को किया प्रेरित
– आरडीएस कॉलेज सालमारी में मातृ दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन कटिहार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आदेश के आलोक में आरडीएस कॉलेज, सालमारी में शुक्रवार को मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यकम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ सतीशचन्द्र मिश्रा ने की. मातृभाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा के माध्यम से नवाचार के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया. कार्यक्रम में उपस्थित अर्थशास्त्र के शिक्षक हीरालाल, इतिहास की कुमारी मंजरी, अंग्रेजी के डॉ मोनाज कुमार पांडे, मनोविज्ञान के डॉ पल्लव कुमार, उर्दू के डॉ शब्बीर अहमद, अर्थशास्त्र के डॉ मनोज यादव समेत अन्य शिक्षकों ने मातृभाषा के संबंध में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया. राजेश कुमार, प्रोसनजीत, वासु कुमार सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी मातृभाषा के संबंध में अपना भाव प्रकट किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ टिकेश्वर प्रसाद जंघेल ने सफलता पूर्वक किया. महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षेतर कर्मचारी, एनएसएस के स्वयंसेवक व विद्यार्थियों की महत्त्वपूर्ण उपस्थिति रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




