मैट्रिक परीक्षा: छठे दिन अंग्रेजी की परीक्षा को लेकर टेंशन दिखे परीक्षार्थी

Published at :22 Feb 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा: छठे दिन अंग्रेजी की परीक्षा को लेकर टेंशन दिखे परीक्षार्थी

मैट्रिक परीक्षा: छठे दिन अंग्रेजी की परीक्षा को लेकर टेंशन दिखे परीक्षार्थी

विज्ञापन

– 31138 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित, 721 ने छोड़ी परीक्षा अधिकांश छात्र छात्राओं की परीक्षा सम्पन्न, कल होगी ऐच्छिक विषय की परीक्षा कटिहार जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा मनिहारी व बारसोई अनुमंडल में स्थित कुल 51 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को मैट्रिक परीक्षा के छठे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गयी. स्थानीय जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार दोनों पालियों में कुल 31859 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. जिसमें 31138 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. जबकि 721 परीक्षार्थी ने अंग्रेजी की परीक्षा में अनुपस्थित रहे. कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षाबलों के साथ दंडाधिकारी की तैनात दिखे. परीक्षा के छठे दिन भी निगरानी अत्यधिक रहने की वजह से परीक्षार्थियों को नकल करने का मौका नहीं मिला. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से तैनात नोडल पदाधिकारी ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा भी लिया. उन्होंने परीक्षा संचालन पर संतोष जताया है. इस बीच परीक्षा समाप्ति के बाद समाहरणालय के समीप स्थित बहुउद्देशीय भवन में बनाये गये वज्र गृह में उत्तर पुस्तिका की बार कोडिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी जारी रही. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा छठे दिन भी ली गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मार्गदर्शिका व जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा ली जा रही है. जानकारी के मुताबिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल अधिकांश परीक्षार्थियों की परीक्षा लगभग समाप्त हो गयी है. सोमवार को ऑप्शनल पेपर रखने वाले कुछ ही छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी. इसलिए शनिवार को परीक्षा संपन्न होते ही छात्र छात्राओं ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में भ्रमण किया. खरीददारी भी किया. चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. लग रहा था कि एक बड़ा बोझ नीचे उतर गया है. कई छात्र-छात्राओं ने यह भी कहा कि अब परीक्षा संपन्न हो गयी. मस्ती के साथ घर लौटेंगे तथा अगले महीने होली खेलेंगे. नहीं मिला नकल का मौका ———————————- मैट्रिक परीक्षा में कड़ी निगरानी होने की वजह से परीक्षार्थियों को नकल का मौका नहीं मिल सका. अधिकारियों ने भी नकल पर नकेल कसे जाने का दावा किया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठे दिन भी मैट्रिक की परीक्षा जारी रही. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की गयी. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल भी तैनात थे. जबकि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिये परीक्षा की निगरानी हो रही थी. साथ ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता टीम व अधिकारी भी जाकर परीक्षा का जायजा लिया. शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि परीक्षा के छठे दिन दोनों पालियों में 721 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है. प्रथम पाली 15960 में से 15611 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस पाली में 349 छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए. जबकि दूसरी पाली में 15899 में से 15527 परीक्षार्थी शामिल हुए. इस पाली में 372 परीक्षार्थी ने अंग्रेजी की परीक्षा में दिलचस्पी नहीं ली. ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी आज ——————————————– यूं तो अधिकांश परीक्षार्थियों की परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गयी है. अब सिर्फ ऐच्छिक विषय की परीक्षाएं सोमवार को होगी. जिसमें छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम है. विभागीय सूत्रों की माने तो ऐच्छिक विषय की परीक्षा महज औपचारिकता है. इस परीक्षा में करीब 400-500 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. अधिकांश परीक्षार्थियों की परीक्षा शनिवार को ही संपन्न हो गयी हैै. इसलिए स्थानीय जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग भी राहत महसूस कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन