छात्र प्रिंस ने जिला में टाॅप टेन में स्थान प्राप्त कर किया नाम रौशन

Updated at : 29 Mar 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र प्रिंस ने जिला में टाॅप टेन में स्थान प्राप्त कर किया नाम रौशन

छात्र प्रिंस ने जिला में टाॅप टेन में स्थान प्राप्त कर किया नाम रौशन

विज्ञापन

कुरसेला अयोध्या प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र प्रिंस कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में टाॅप टेन में स्थान लाकर स्कूल और परिवार का नाम रौशन किया है. प्रिंस कुमार कुरसेला बाजार टेंगरिया निवासी दिवंगत नारद सिंह मां शैल देवी का पुत्र है. पिता का 2021 में असामयिक मृत्यु के बाद दादी व मां और परिवार के मार्ग दर्शन में छात्र ने लक्ष्य को साधा. प्रिंस कुमार ने मैट्रिक में 468 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण किया है. छात्र के इस सफलता पर मां शैल देवी दादी गिरजा देवी ने छात्र प्रिंस कुमार को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया.अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय प्लस टु स्कुल और प्रखंड क्षेत्र में छात्र प्रिंस कुमार ने मैट्रिक के परीक्षा में सबसे अधिक अंक लाया है. छात्र ने सफलता का श्रेय परिवार दादी व मां और गुरुजनों को दिया है.छात्र ने कहा कि उनका आगे का लक्ष्य एनडीए है.उन्होने कहा कि कड़ी मेहनत लगन से सफलता हासिल किया जा सकता है.परिवार के लोगों ने कहा कि छात्र प्रिंस बचपन से पढ़ाई में मेधावी था.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन