जल कर गंभीर हुई महिला की इलाज के क्रम में मौत

Updated:
विज्ञापन
जल कर गंभीर हुई महिला की इलाज के क्रम में मौत

जल कर गंभीर हुई महिला की इलाज के क्रम में मौत

विज्ञापन

भागलपुर जलने से गंभीर हुई कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी गगन कुमार सेन गुप्त की पत्नी मीना गुप्ता (60) की मौत इलाज के क्रम में हो गयी है. घटना के बाद मीना गुप्ता को जेएलएनएमसीएच मायागंज में भर्ती कराया गया है. गगन सेन गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष हैं. श्री गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों उसकी पत्नी जल कर गंभीर हो गयी थी. इलाज के क्रम में रविवार को उनकी मौत हो गयी. मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन