जिला टॉप टेन में बरारी के अशीफ ने बनायी जगह

जिला टॉप टेन में बरारी के अशीफ ने बनायी जगह
बरारी प्रखंड अन्तर्गत पश्चिमी बारीनगर पंचायत के धोबीन टोला मरघीया निवासी मजदूर का पुत्र एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मरघीया का छात्र आशिफ आलम ने मैट्रिक की परीक्षा में 469 अंक लाकर जिला टॉप टेन टॉपर बनकर जिला एवं बरारी प्रखंड सहित पश्चिमी बारीनगर पंचायत का नाम रौशन किया. वहीं श्रीगुरू नानक कन्या उवि गुरुबाजार की छात्रा नेहा कुमारी झिटकिया गांव एवं जागेश्वर उवि गुरुबाजार का छात्र श्रीकांत ने 450 अंक लाकर प्रखंड का नाम रौशन किया. माता पिता परिवार ने मिठाई खिलाकर हर्ष जताय . उ० उमावि पश्चिमी बारीनगर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह बताते हैं कि विद्यालय में आशिफ विद्यालय का हमेशा टॉपर रहा है. इस छात्र की उपस्थिति विद्यालय मे सभी से अधिक रही है. टॉपर छात्र आशिफ के पिता प्रदेश में मजदूरी करते है. इसने विद्यालय का नाम रौशन किया है . विद्यालय परिवार ने भी हर्ष जताया . पंचायत के पूर्व मुखिया नियमातुर रहमान , मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल्लाह ने छात्र को बधाई दी कहा पंचायत गांव में हर्ष का माहौल है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










