कालसर गांव में समारोह आयोजित कर मैट्रिक में जिला टॉपर को किया सम्मानित

Updated at : 29 Mar 2026 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
कालसर गांव में समारोह आयोजित कर मैट्रिक में जिला टॉपर को किया सम्मानित

कालसर गांव में समारोह आयोजित कर मैट्रिक में जिला टॉपर को किया सम्मानित

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर गांव में बिहार बोर्ड 2026 के दसवीं परीक्षा परिणाम में जिला टॉपर सूची में शामिल बच्चे को सम्मानित किया गया. मौके पर प्रेम प्रीतम पिता पंकज विश्वास ने 473 अंक, रवि कुमार पिता रामचंद्र यादव ने 472 अंक, अनुराज मंडल पिता अरविंद मंडल ने 472 अंक, प्रीतम कुमार पिता अरविंद कुमार मंडल ने 470 अंक, विक्रम कुमार पिता प्रकाश मंडल ने 468 अंक लाकर जिला टॉपर सूची में स्थान लाकर पूरे जिला सहित अपने प्रखंड व गांव का नाम रोशन किया है. मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 2026 के रिजल्ट में सभी बच्चों ने अपने मेहनत लगन एवं माता पिता के संस्कार के बदौलत पुरे जिले में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है. मौके पर परिजन सहित गणमान्य लोगों ने बच्चों को तिलक लगाते हुए मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दिया. जबकि सभी बच्चे किसान परिवार के बेटे हैं, जिन्होंने आज मैट्रिक में जिला टाॅपर की सूची में स्थान लाकर पुरे परिवार के साथ प्रखंड व जिला का नाम रोशन किया है. मौके पर बच्चों ने अपने सफलता के बारे में बताया कि माता पिता की प्रेरणा व गुरु के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है. वह शुरुआत में 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे. आज परिणाम आने पर बच्चों ने कहा कि अब नैवी, सिविल सर्विस की तैयारी करूंगा और आईएएस ऑफिसर सहित इंजीनियरिंग बनकर पूरे जिला सहित देश का नाम रोशन करुंगा. सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं को भी उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन