निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

Updated at : 29 Mar 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विज्ञापन

कटिहार शहर के बिनोदपुर स्थित विमला नेत्रालय में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अस्पताल के संचालक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा आए मरीजों की आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच एवं उपचार किया. शिविर में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों की आंखों की रोशनी की जांच की गई और आवश्यकता अनुसार चश्मा लगाने की सलाह दी गई. बड़ी संख्या में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से ग्रसित मरीज भी पहुंचे. विशेष जांच कर रेटिना की स्थिति का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां लिखी गईं.डॉ. सिंह ने बताया कि शिविर में अधिकांश मरीज दृष्टि दोष (रेफ्रेक्टिव एरर) से पीड़ित थे, जबकि मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद, नाखुना एवं एलर्जी के मरीज भी शामिल रहे. कुछ मरीजों को ऑपरेशन के बाद बनने वाली झिल्ली की सफाई हेतु लेज़र कैप्सूलॉटॉमी की सलाह दी गई. मोतियाबिंद एवं नाखुना के चयनित मरीजों के ऑपरेशन 30 प्रतिशत कम शुल्क पर करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन