लोन नहीं चुका पाने से तनाव ग्रस्त महिला ने रेल से कटकर दी जान

Published at :21 Feb 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
लोन नहीं चुका पाने से तनाव ग्रस्त महिला ने रेल से कटकर दी जान

लोन नहीं चुका पाने से तनाव ग्रस्त महिला ने रेल से कटकर दी जान

विज्ञापन

– मृतक के पति ने गांव की एक महिला को लोन की राशि दी थी वह राशि लेकर फरार हो गयी, जिसके कारण पत्नी ने आत्महत्या की है आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिहां पंचायत की दनिहां गांव की 40 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को ट्रेन से कटकर अत्माहत्या कर ली. परिजनों ने कहा कि मृतिका रूली देवी उम्र 40 वर्ष के पति विजय शर्मा ने लोन लिया था. लोन की राशि गांव की ही एक महिला को दी थी. महिला राशि लेकर फरार हो गयी. इससे तनाव में आकर महिला ने रेल से कटकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद गांव के लोगों ने परिजन सहित आजमनगर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने पुलिस एवं रेल प्रशासन को पोस्टमोर्टम नहीं कराने का आवेदन देकर मृतिका रूली देवी के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर ले चले गये. मृतिका के पति विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पत्नी ने लोन लिया था. लोन की कुल राशि गांव की ही मोसममी देवी पति संजीत लेकर भाग गयी है. लोन चुकाने का दबाव तथा पैसे लेकर भागने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी एवं अन्य कई महिलाओं ने आजमनगर थाना में आवेदन देकर न्याय कि गुहार लगायी. लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गयी. परिणाम यह है कि मेरी पत्नी आत्महत्या करने पर मजबूर हो गयी. कहते हैं थानाध्यक्ष आजमनगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने कहा है कि कुछ महिलाओं ने आवेदन दिया है. एसआई आर्यन कुमार केस के जांच अधिकारी हैं. जांच उपरांत दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि परिजनों ने शव का पोस्टमोर्टम नहीं कराने के लिए आवेदन देकर शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन