प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष ने काढ़ागोला स्टेशन भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष ने काढ़ागोला स्टेशन भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा

प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष ने काढ़ागोला स्टेशन भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन

बरारी भाजपा नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा रविवार को काढागोला स्टेशन के विकास कार्य का जायजा लिया. लखविंदर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना से कराये जा रहे विकास कार्य जो गुरु तेग बहादुर एतिहासिक की धरती पर कराया जा रहा है. पीएम मोदी की देश के ऐसे कई स्टेशन का बड़ी योजना से विकास कराया जा रहा जो क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा. भारत सरकार द्वारा काढागोला स्टेशन का कायाकल्प बड़ी उपब्लिध है. काढागोला स्टेशन का विकास सिख धर्म के गुरु के चरण रज होने से हुआ. यहां दर्जन भर गुरुद्वारा एवं धार्मिक स्थल है जिसे पर्यटन से जोड़ने एवं पर्यटको की आवाजाही से इलाके का व्यापक विकास भविष्य में होगा. मौके पर गुरुतेग बहादुर एतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर के प्रधान गुरविंदर सिंह, एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार के प्रधान रंजीत सिंह, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह, बाले सिंह, आजन सिंह, धनवीर सिंह, लवली सिंह, भगत सिंह, प्रतिपाल सिंह, ज्ञानपाल सिंह, गुड्डु सिंह सहित सिख प्रतिनिधि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन