छात्रों के समग्र विकास के लिए जरूरी है खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां: डॉ करीम

Published at :20 Feb 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों के समग्र विकास के लिए जरूरी है खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां: डॉ करीम

छात्रों के समग्र विकास के लिए जरूरी है खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां: डॉ करीम

विज्ञापन

– रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय मेगा इवेंट संपन्न कटिहार अल करीम विश्वविद्यालय में 2025 के लिए तीन दिवसीय वार्षिक मेगा इवेंट का समापन गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हो गया. विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ अहमद अशफाक करीम ने प्रचारित, संरक्षित और प्रेरित, मेगा इवेंट शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में प्रतिभागियों ने न केवल बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. अपने अपने प्रतिभा से भी रूबरू कराया. समापन समारोह को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ अहमद अशफाक करीम ने कहा कि अल करीम यूनिवर्सिटी में कई तरह के महत्वपूर्ण कोर्स कराये जाते है. यहां पढ़ने वाले छात्र- छात्राएं विभिन्न कोर्स के जरिये अपने करियर को संवार रहे है. बदलते दौर में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ गयी है. छात्र-छात्राओं को इस तरह का कोर्स कराया जाता है. जिससे उन्हें रोजगार एवं नौकरी मिलने में आसानी हो सके. मौके पर कुलपति डॉ अखिलेश कुमार, प्रति कुलपति सरवर आलम, सीएफओ तनवीर अहमद, डीन (मेडिसिन) आशिफ अंसारी, कटिहार मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ आर बी गुप्ता, केएमसी के अधीक्षक डॉ शीबा हुसैन, मेदांता पटना के डॉ राजीव रंजन प्रसाद, डीन सह प्रिंसिपल (फार्मेसी) डॉ आफताब आलम, डीन सह प्रिंसिपल (नर्सिंग) डॉ खेमचंद्र, डीन (छात्र कल्याण) डॉ गाजी शारिक अहमद, प्रॉक्टर डॉ राजेश कुमार, डीन (रिसर्च) डॉ प्रियंका पाल, निदेशक एसआईटीएम गाजी दानिश अहमद, निदेशक एसपीएएचएस डॉ एजाज जफर, निदेशक एसएलपी डॉ राशिद अनवर खान, कुलसचिव वजेनूउद्दीन अंसारी व परीक्षा नियंत्रक विवय कुमार सहित यूनिवर्सिटी के कई पदाधिकारी, प्राध्यापक शामिल थे. कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी को किया गया पुरस्कृत इस मेगा इवेंट के उद्देश्य का जिक्र करते हुए जानकारी दी गयी कि यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए एक समावेशी वातावरण बनाना इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य रहा है. इंवेंट के तहत छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक विकास के सभी पहलुओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धी में खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का समापन अंतिम दिन एक सांस्कृतिक समारोह के साथ हुआ. जिसके बाद सभी कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम को यादगार और मज़ेदार बनाने के लिए छात्रों ने खेलों और खाने-पीने के स्टॉल लगाये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन