13 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

13 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनिया में एक शराब तस्कर को 13 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस मनिया में वाहन चेकिंग अभियान चला रखी थी. साइकिल चालक को देख पुलिस को संदेह हुआ तथा उसकी साइकिल को रोक उसके झोले की तलाशी ली. उसके झोले से 13 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर विक्की कुमार यादव, बैगना थाना नगर निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




