ब्रेक फेल होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, जानिए खुद को सुरक्षित रखने के आसान तरीके
Published by : Shivani Shah Updated At : 17 Mar 2026 2:25 PM
कार ब्रेक फेल सेफ्टी टिप्स / एआई इमेज
Car Brake Failure Safety Tips: ब्रेक फेल होने से पहले कई संकेत मिलते हैं. ऐसे में इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. ऐसी स्थिति में घबराने की बजाय शांत रहकर सही कदम उठाना चाहिए. जानिए यहां ऐसी स्थिति में क्या करें.
Car Brake Failure Safety Tips: तेज रफ्तार में दौड़ती कार और अचानक ब्रेक काम करना बंद कर दे, यह सोचकर ही डर लग जाता है. भले ही आज की मॉडर्न कार में एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम दिए जाते हैं, लेकिन अगर कभी ऐसी स्थिति बन जाए, तो सही जानकारी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा बनती है. ऐसे वक्त में घबराने की बजाय समझदारी से लिए गए कुछ फैसले आपकी जान बचा सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि हर ड्राइवर को पता हो कि ब्रेक फेल होने पर क्या करना चाहिए और कैसे खुद को सुरक्षित रखना है.
ब्रेक फेल होने के वार्निंग साइन क्या हैं?
ब्रेक फेल होने से पहले कुछ संकेत मिल सकते हैं. जैसे:
- ब्रेक पैडल का नरम लगना.
- गाड़ी रोकने में ज्यादा दूरी लगना.
- ब्रेक लगाते समय अजीब आवाज आना.
- वाइब्रेशन फील होना.
ये सारे संकेत अगर दिखें तो तुरंत अपनी कार की जांच करानी चाहिए.
ब्रेक फेल होने पर क्या करना चाहिए?
सबसे पहले शांत रहें और कंट्रोल बनाए रखें
अगर अचानक ब्रेक फेल हो जाए, तो घबराने की बजाय शांत रहना सबसे जरूरी है. ऐसी स्थिति में स्टीयरिंग को मजबूती से पकड़ें और पूरी तरह सड़क पर ध्यान बनाए रखें, ताकि आप आगे का रास्ता सही से समझ सकें. बिना जरूरत के अचानक मोड़ लेने या लेन बदलने से बचें, क्योंकि इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ सकता है. याद रखें, घबराहट में लिया गया गलत फैसला हादसे का खतरा और बढ़ा सकता है.
ब्रेक पैडल को बार-बार दबाएं (Pump करें)
अगर ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं, तो ब्रेक पैडल को बार-बार दबाने की कोशिश करें. इससे कुछ मामलों में ब्रेक का प्रेशर वापस आ सकता है और गाड़ी की स्पीड कम हो सकती है.
इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल करें
मैनुअल कार में धीरे-धीरे लो गियर में शिफ्ट करें. वहीं ऑटोमैटिक कार में “L”, “2” या “1” गियर चुनें. इससे इंजन खुद गाड़ी की स्पीड कम करने में मदद करेगा.
हैंडब्रेक को धीरे-धीरे लगाएं
एकदम से जोर से न खींचें, धीरे-धीरे कंट्रोल के साथ इस्तेमाल करें. अचानक हैंडब्रेक लगाने से गाड़ी स्किड हो सकती है.
रोड का सहारा लें
अगर पॉसिबल हो तो गाड़ी को ऊंचाई (ढलान के उल्टा) की ओर ले जाएं या घास/कंकड़ वाली जगह पर ले जाएं. इससे गाड़ी की स्पीड धीरे-धीरे कम हो सकती है.
हैजर्ड लाइट और हॉर्न का इस्तेमाल करें
तुरंत Hazard Lights ऑन करें और जरूरत पड़ने पर हॉर्न बजाएं. इससे आसपास के वाहन मालिक अलर्ट हो जाएंगे और दूरी बनाए रखेंगे.
इंजन तुरंत बंद न करें
चलती गाड़ी में इंजन बंद करने से पावर स्टीयरिंग बंद हो सकता है. साथ ही गाड़ी कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए इंजन बंद करना आखिरी ऑप्शन होना चाहिए.
नियमित मेंटेनेंस है सबसे जरूरी
ब्रेक फेल जैसी स्थिति से बचने के लिए-
- समय-समय पर सर्विस कराएं
- ब्रेक फ्लूइड चेक करें
- ब्रेक पैड और डिस्क बदलवाएं
- किसी भी लीकेज को तुरंत ठीक कराएं
यह भी पढ़ें: इन गलतियों से बचेंगे, तो घटेगा पेट्रोल-डीजल का खर्च, कार भी देगी बेहतर माइलेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










