इन गलतियों से बचेंगे, तो घटेगा पेट्रोल-डीजल का खर्च, कार भी देगी बेहतर माइलेज

Published by : Shivani Shah Updated At : 16 Mar 2026 11:32 PM

विज्ञापन

फ्यूल बचाने के स्मार्ट टिप्स / एआई फोटो

Fuel Efficiency Tips: अगर कार चलाते समय कुछ आम गलतियों से बचा जाए तो पेट्रोल-डीजल का खर्च काफी हद तक कम किया जा सकता है. फास्ट एक्सीलरेशन, गलत गियर और कम टायर प्रेशर फ्यूल की खपत बढ़ा देती हैं. ऐसे में सही मेंटेनेंस फ्यूल खर्च को कम करने के साथ-साथ अच्छा माइलेज भी देती है.

विज्ञापन

Fuel Efficiency Tips: बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें और शहरों में भारी ट्रैफिक कार चलाने का खर्च लगातार बढ़ा रहे हैं. ऐसे में हर कार मालिक चाहता है, कि उसकी गाड़ी ज्यादा माइलेज दे और फ्यूल खर्च कम हो. लेकिन कम लोग यह जानते हैं, कि सिर्फ कार की तकनीक ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग का तरीका और सही मेंटेनेंस भी माइलेज पर बड़ा असर डालते हैं. ऐसे में अगर कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर लिया जाए, तो कार की फ्यूल एफिशिएंसी को काफी बेहतर बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे आसान टिप्स, जिनसे आपकी कार कम फ्यूल में ज्यादा दूरी तय कर सकती है.

अचानक एक्सीलरेशन लगाने से बचें

गाड़ी को अचानक फास्ट स्पीड से बढ़ाने पर इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे ज्यादा फ्यूल खर्च होता है. अगर आप धीरे-धीरे और स्मूद तरीके से स्पीड बढ़ाते हैं, तो इंजन कम फ्यूल में बेहतर काम करता है. खासकर शहर के ट्रैफिक में यह आदत माइलेज बढ़ाने में काफी मदद करती है.

गाड़ी की स्पीड स्टेबल रखें

बार-बार स्पीड बढ़ाना और कम करना इंजन पर ज्यादा दबाव डालता है. हाईवे पर एक ही स्पीड में गाड़ी चलाने से फ्यूल की खपत कम होती है. जिन कारों में क्रूज कंट्रोल का फीचर होता है, वहां यह सिस्टम स्पीड को स्टेबल रखने में मदद करता है.

ज्यादा देर तक इंजन ऑन न रखें

जब गाड़ी खड़ी होती है और इंजन चालू रहता है, तो बिना दूरी तय किए ही फ्यूल खर्च होता रहता है. अगर आपको ट्रैफिक, रेलवे क्रॉसिंग या किसी जगह पर ज्यादा देर रुकना पड़े, तो इंजन बंद कर देना बेहतर होता है. कई नई कारों में स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी इसी वजह से दिया जाता है.

ट्रैफिक को पहले से समझकर ड्राइव करें

अगर आप आगे की ट्रैफिक स्थिति को ध्यान में रखकर गाड़ी चलाते हैं, तो बार-बार ब्रेक लगाने और फास्ट एक्सीलरेशन की जरूरत नहीं पड़ती. सामने वाली गाड़ी से सही दूरी बनाए रखने से स्मूद ड्राइविंग पॉसिबल होती है, जिससे फ्यूल की बचत होती है.

सही गियर का इस्तेमाल करें

गलत गियर में गाड़ी चलाने से इंजन ज्यादा मेहनत करता है और फ्यूल ज्यादा खर्च होता है. मैनुअल कारों में सही समय पर हाई गियर में शिफ्ट करना माइलेज बढ़ाने में मदद करता है. ऑटोमैटिक कारों में गियर खुद बदलते हैं, लेकिन स्मूद ड्राइविंग फिर भी जरूरी होती है.

कार में ज्यादा वजन न रखें

गाड़ी में ज्यादा वजन होने से भी इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है. अगर बूट या केबिन में ऐसी चीजें रखी हैं जिनकी जरूरत नहीं है, तो उन्हें निकाल देना बेहतर है.

जरूरत के अनुसार ही एसी चलाएं

कार का एयर कंडीशनर भी इंजन पर ज्यादा दबाव डालता है. खासकर शहर में स्लो स्पीड में गाड़ी चलने के दौरान यह फ्यूल की खपत बढ़ा सकता है. ऐसे में जरूरत के अनुसार एसी का इस्तेमाल करें और हाईवे पर फास्ट स्पीड में खिड़कियां बंद रखें.

टायर प्रेशर सही रखें

कम हवा वाले टायर सड़क से ज्यादा फ्रिक्शन जेनरेट करते हैं, जिससे इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है. ऐसे में रेगुलर टायर का प्रेशर चेक करने से माइलेज और टायर दोनों के लिए फायदेमंद होता है.

कार की रेगुलर सर्विसिंग कराएं

समय-समय पर सर्विस कराने से इंजन और दूसरे पार्ट्स सही तरीके से काम करते रहते हैं. साफ एयर फिल्टर, अच्छे स्पार्क प्लग और सही फ्यूल सिस्टम से कार की फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: गर्मी बढ़ते ही बढ़ जाता है इंजन पर खतरा, ऐसे रखें अपनी कार का ख्याल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola