गर्मी बढ़ते ही बढ़ जाता है इंजन पर खतरा, ऐसे रखें अपनी कार का ख्याल

गर्मी में इंजन ओवरहीट बन सकता है बड़ी परेशानी/ फोटो- एआई
गर्मियों में इंजन के ओवरहीटक ई समस्या आम है, लेकिन इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बड़े खर्च का कारण भी बन सकता है. यहां जानिए इंजन क्यों होता है ओवरहीट और कैसे रख सकते हैं इसका ध्यान.
Summer Car Care Tips: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे कार के इंजन पर दबाव बढ़ने लगता है. गर्मियों में तेज धूप, लंबा ट्रैफिक और लगातार ड्राइविंग की वजह से कार का इंजन जल्दी गर्म हो सकता है. ऐसे में अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह बड़ी खराबी और भारी खर्च का कारण बन सकता है. इसलिए गर्मियों में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
इंजन ओवरहीट क्यों होता है?
इंटरनल कंबशन इंजन काम करते समय बहुत ज्यादा हीट जेनरेट करते हैं. इस हीट को बाहर निकालने के लिए कूलिंग सिस्टम, कूलेंट और रेडिएटर की मदद ली जाती है. अगर इनमें से किसी भी हिस्से में समस्या आ जाए या गर्मी सही तरह से बाहर न निकल पाए, तो इंजन जल्दी गर्म हो सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, तो इंजन के ओवरहीट होने की समस्या से बच सकते हैं. ऐसे में-
कूलेंट लेवल जरूर चेक करें: इंजन को ठंडा रखने में कूलेंट मदद करता है. यह इंजन से गर्मी को सोखकर रेडिएटर तक पहुंचाता है, जहां से गर्मी बाहर निकलती है. इसलिए समय-समय पर कूलेंट रिजर्वायर चेक करते रहें. अगर लेवल कम हो तो केवल पानी की जगह कंपनी द्वारा सुझाया गया कूलेंट ही इस्तेमाल करें.
रेडिएटर की सफाई रखें: रेडिएटर इंजन की गर्मी को बाहर निकालने का काम करता है. धूल, मिट्टी या कीड़े-मकोड़े इसकी फिन्स में फंस जाते हैं, जिससे एयरफ्लो कम हो जाता है. समय-समय पर रेडिएटर की सफाई और पाइप में किसी तरह की लीकेज की जांच जरूर कराएं.
इंजन ऑयल का रखें ध्यान: इंजन ऑयल न केवल पार्ट्स के बीच फ्रिक्शन कम करता है, बल्कि गर्मी को कम करने में भी मदद करता है. अगर ऑयल कम हो या खराब हो चुका हो तो इंजन ज्यादा गर्म हो सकता है. इसलिए सही समय पर ऑयल बदलवाना जरूरी है.
लंबे समय तक आइडलिंग से बचें: भारी ट्रैफिक में लंबे समय तक इंजन चालू रखना भी ओवरहीटिंग का कारण बन सकता है. अगर कहीं ज्यादा देर रुकना पड़े तो इंजन बंद करना बेहतर रहता है.
तापमान गेज पर नजर रखें: कार के डैशबोर्ड पर दिया गया टेम्परेचर गेज इंजन की कंडीशन बताता है. अगर यह नॉर्मल लेवल से ऊपर जाए, तो तुरंत गाड़ी रोककर इंजन को ठंडा होने दें.
अगर इंजन ओवरहीट हो जाए तो क्या करें?
ड्राइविंग के दौरान इंजन ज्यादा गर्म हो जाए, तो तुरंत सुरक्षित जगह पर गाड़ी रोकें और इंजन बंद कर दें. बोनट खोल सकते हैं, लेकिन रेडिएटर कैप तुरंत न खोलें क्योंकि गर्म कूलेंट से जलने का खतरा होता है. इंजन ठंडा होने के बाद ही जांच करें या मैकेनिक की मदद लें.
यह भी पढ़ें: कार बैटरी खराब होने से पहले देती है ये चेतावनी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




