अंजली हत्याकांड के दूसरे आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
अंजली हत्याकांड के दूसरे आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पोठिया निवासी हरिमोहन मंडल की पुत्री अंजली कुमारी हत्याकांड का दूसरा आरोपित को पोठिया पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर मंगलवार को कटिहार जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

फलका. जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी हरिमोहन मंडल की पुत्री अंजली कुमारी हत्याकांड का दूसरा आरोपित को पोठिया पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर मंगलवार को कटिहार जेल भेज दिया है. इससे पूर्व अंजली हत्याकांड के मुख्य आरोपित अमोद कुमार को एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था. हत्याकांड के दूसरा आरोपित फरार चल रहे थे. जिसे सोमवार की रात्रि पोठिया पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित नीतीश कुमार ग्राम पोठिया को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है. गौरतलब हो कि एक अगस्त 2024 को पोठिया थाना क्षेत्र के हरिमोहन मंडल के पुत्री अंजली कुमारी की सोये अवस्था में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस संदर्भ में मृतक के परिजनों के बयान पर पोठिया थाना में पूर्णिया के टिकापट्टी थाना के नंदगोला निवासी अमोद कुमार समेत अन्य आरोपितों के विरुद्ध हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अग्रसर कार्रवाई में जुट गई थी. पूर्व में सदर एसडीपीओ टू धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर हत्याकांड के मुख्य आरोपित अमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अंजली हत्याकांड के दूसरा आरोपित फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन