एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों से मांगी लंबित मामलों की रिपोर्ट

एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों से मांगी लंबित मामलों की रिपोर्ट
कोढ़ा कोढ़ा अनुमंडलीय पुलिस कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया. अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने की. अनुमंडलीय क्षेत्र के आदर्श कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार के अलावा फलका, बरारी, पोठिया, कुरसेला, सेमापुर व अन्य सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र अपराधों की कमी की समीक्षा, लंबित मामलों का निष्पादन, सघन पेट्रोलिंग की स्थिति का मूल्यांकन और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना था. इन सभी विषयों को लेकर एसडीपीओ ने मौजूद थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों से उनके-उनके थाना क्षेत्रों में अपराध की मौजूदा स्थिति, गंभीर अपराधों की विवेचना की प्रगति तथा क्षेत्रीय चुनौतियों की जानकारी ली. एसडीपीओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न, बाल अपराध, साइबर अपराध और नशा तस्करी जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाय. लंबित मामलों का जल्द निष्पादन कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय. गश्ती व संवाद कार्यक्रमों पर ज़ोर बैठक में बताया गया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा. प्रत्येक थाना को अपने क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गये. ताकि जनता के साथ पुलिस का तालमेल मजबूत हो. एसडीपीओ ने भरोसा जताया कि समन्वित प्रयासों के जरिए कोढ़ा अनुमंडलीय के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




