विद्यालय स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विद्यालय स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य व उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में शुक्रवार को बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज अभियान तहत विद्यालय स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. शुभारंभ मुखिया रानी देवी, ज्योतिष कांत कुंअर सहित प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत व अनवर करीम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने बताया कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. अभियान तहत बिहार के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. प्रतियोगिता के माध्यम से अंडर 14 व अंडर 16 बालक बालिकाओं के खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास है. यह प्रतियोगिता 25, 26 व 27 अप्रैल तीन दिन आयोजित किया जाना है. अंडर 14 व अंडर 16 बच्चे व बच्चियों का चयन किया जाना है. विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन है. आगे सीआरसी, प्रखंड व जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिला स्तर पर चयनित बच्चे राज्य स्तर पर खेलने जायेंगे. बीआरसी लेखापाल विकास कुमार, सहायक शिक्षक व बच्चे आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




