कोडरमा के चितरपुर जंगल में 17 हाथियों के झुंड ने जमाया डेरा, सटे गांवों में दहशत का माहौल
Koderma News: कोडरमा के चितरपुर जंगल में हाथियों के झुंड के पहुंचने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है. ग्रामीण रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं, जबकि वन विभाग अलर्ट होकर हाथियों की निगरानी में जुटा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
कोडरमा से गौतम राणा की रिपोर्ट
Koderma News: झारखंड के कोडरमा अंतर्गत चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का झुंड पहुंचा है. इतने बड़े पैमाने पर एक साथ हाथियों के आने से जंगल से सटे गांव चितरपुर ,इंदरवा ,लोकाई, झरीटांड़ समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है.
ललकापानी से चितरपुर पहुंचे हाथी
मिली जानकारी के मुताबिक हाथियों का झुंड कोडरमा के ताराघाटी से सटे ललकापानी जंगल मे देखा गया था. यह भी गौरतलब हो कि बीते दिन सतगावां के भदाली गांव में हाथी के हमले से दो बच्चे और एक महिला किसी तरह जान बचाने में सफल रहे. बताया जाता है कि ललकापानी जंगल से होते हुए हाथियों का झुंड चितरपुर जंगल पहुंचा है.
ग्रामीणों को किया गया अलर्ट
इस सम्बंध में वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार ने बताया कि चितरपुर जंगल मे लगभग 15-17 हाथियों का झुंड ललकापानी जंगल से होते हुए पहुंचा है. आमतौर पर हाथी दिन में विचरण कम ही करते हैं. सिर्फ आराम के मूड में रहते है और शाम होते ही उनका मूवमेंट शुरू हो जाता है. ऐसे में आस पास के सभी गांवों के ग्रामीणों को मुखिया के माध्यम से सूचित कर दिया गया है ,सभी को सतर्क और सावधानी बरतने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.
क्यूआरटी टीम बुलाई जा रही
हजारीबाग वन विभाग से क्यूआरटी टीम को मंगवाया जा रहा है, जिससे हाथियों को फिर से जंगल की ओर वापस भेजा जा सके. रामबाबू कुमार ने बताया कि कोडरमा में इन दिनों लगातार हाथियों का आगमन हो रहा है. ऐसे में अलग-अलग गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को हाथी के हमले से बचाव के तरीके को बहुत ही बारीकी से बताया गया है. साथ ही हाथियों से बचाव के लिए जरूरी चीजें उपलब्ध कराई गईं हैं.
यह भी पढ़ें: गढ़वा: स्कूल की जमीन कब्जाने की कोशिश नाकाम, सूचना के 10 मिनट के भीतर पहुंचे एसडीएम
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए