सालमारी पुलिस ने 10 शराबियों को किया गिरफ्तार

सालमारी पुलिस ने 10 शराबियों को किया गिरफ्तार
बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियान चला कर विभिन्न चौक-चौराहे से 10 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि शराब मामले में जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. हर हाल में सभी लोगों को शराब बंदी कानून को मानना होगा. कांड संख्या 175/25 दर्ज कर धारा 37 बिहार मध् निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत अजय कुमार केवट, पिता जनकलाल, जगत कुमार पिता अनिरूद्ध केवट, लक्ष्मण कुमार पिता सुखदेव मंडल, डोमन केवट पिता सीताराम मंडल, तुलसी केवट पिता देवन केवट, सभी अरिहाना निवासी, नरेश केवट पिता स्व भोला केवट ग्राम मानिकनगर, बाबु लाल चौधरी पिता मोहन लाल चौधरी ढोलमारा, अमर सिंह पिता मेघु सिंह, रानी लाल कुमार पिता सुमृत सिंह दोनों दमदमा, मिथुन सिंह पिता सुरेश सिंह बिनावाड़ी सभी थाना सालमारी निवासी को नयायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










