बारसोई के शिवानंदपुर से सकील अंसारी बने सरपंच

Updated:
विज्ञापन
बारसोई के शिवानंदपुर से सकील अंसारी बने सरपंच

बारसोई के शिवानंदपुर से सकील अंसारी बने सरपंच

विज्ञापन

– बेलवाडांगी से रोजी खातून बनी वार्ड सदस्य बारसोई पंचायत उपचुनाव 2025 के लिए बारसोई प्रखंड में शुक्रवार को हुई मतगणना में शिवानंदपुर पंचायत से सरपंच पद पर सकील अंसारी ने कब्जा जमाया. बेलवाडांगी पंचायत से रोजी खातून वार्ड सदस्य चुनी गयी.बीडीओ हरि ओम शरण ने बताया कि उच्च विद्यालय बारसोई में मतगणना कड़े सुरक्षा के बीच संपन्न हुई है. जिसमें शिवानंदपुर पंचायत से सरपंच पद में सकिल अंसारी को 2715 म�� प्राप्त हुए. निकटतम प्रतिद्वंद्वी इजराईल को कुल 1219 मत पर ही संतोष करना पड़ा. 1496 मत से सकिल अंसारी विजयी घोषित हुए. बेलवाडांगी पंचायत में रोजी खातून को कुल 219 मत प्राप्त हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी सितारा को 177 मत प्राप्त हुए. वार्ड सदस्य पद के लिए रोजी खातून को 42 मत से विजय घोषित हुई. जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक में खुशी की लहर देखी गयी. सभी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन