विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: तारकिशोर

Published at :20 Feb 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: तारकिशोर

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: तारकिशोर

विज्ञापन

– पूर्व डिप्टी सीएम ने अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ कटिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र कटिहार की ओर से जिला पंचायत संसाधन केंद्र के सभागार में गुरुवार को पांच दिवसीय आवासीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को स्थानीय लोगों से संवाद, विभिन्न विषयों यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा, रोजगार और स्वरोजगार, कृषि आदि के विषय में जानकारी प्रदान की जायेगी. कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में पटना जिले से 27 युवा शामिल हुए है. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने किया. कार्यक्रम के उदघाटन सत्र की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना ने की. जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. पूर्व डिप्टी सीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कटिहार में विभिन्न स्थानों यथा दुर्गास्थान, गोगबील, मनिहारी गंगा घाट, गोरखनाथ मंदिर आदि के विषय में बताया एवं युवाओं को देश के प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया. शुभारंभ के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी महतो, भाजपा नेता बबन झा, जिला परियोजना पदाधिकारी बृजमोहन यादव, जिला सलाहकार आपदा प्रबंधन अमन कुमार, लोक गायिका कंचन प्रिया, केआरपी सच्चिदानंद पंडित, समाजसेवी हरि प्रसाद मंडल एवं बिक्रम कुमार मंडल आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन युवा नेता आतिश कुमार दीपांकर ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन