सेवानिवृत होम गार्डों को सम्मानपूर्वक विदाई

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत होम गार्डों को सम्मानपूर्वक विदाई

सेवानिवृत होम गार्डों को सम्मानपूर्वक विदाई

विज्ञापन

बारसोई बारसोई थाना परिसर में गुरुवार को एक समारोह आयोजित कर थाना में कार्यरत चार बिहार होमगार्डों को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. बारसोई पुलिस इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त हो रहे होम गार्ड जय राम, सुधीर यादव, वासुदेव झा तथा बलभद्र झा को बारी-बारी से धार्मिक पुस्तक गीता सहित अन्य विदाई उपहार भेंट कर उनके सेवाकाल की सराहना की. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चारों होम गार्डों ने अपने पूरे सेवाकाल में जो भी जिम्मेदारी सौंपी गयी. उसे निष्ठा, ईमानदारी और कर्त्तव्यपरायणता के साथ निभाया. कानून-व्यवस्था संधारण में उनका योगदान सराहनीय रहा है. जिसे विभाग कभी भुला नहीं सकता. विदाई समारोह के दौरान चारों सेवानिवृत्त होम गार्ड भावुक नजर आये. सेवानिवृत्ति के मौके पर इस तरह का सम्मान पाकर वे अभिभूत हैं. यह विदाई पल उनके जीवन की अविस्मरणीय स्मृति बनकर रहेगा. समारोह में एसआई, ग्रामीण पुलिस के जवान भरत राय, फुलेन राय, गणेश रविदास सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन