फटी पुरानी बोरियों से रेनकट की मरम्मत, आक्रोश

Updated at : 11 Aug 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
फटी पुरानी बोरियों से रेनकट की मरम्मत, आक्रोश

फटी पुरानी बोरियों से रेनकट की मरम्मत, आक्रोश

विज्ञापन

बलिया बेलौन आजमनगर-सालमारी मुख्य मार्ग पर जगह-जगह रेनकट हो जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है. विभाग ने मरम्मत कार्य के तहत बोरियां डालकर सड़क को सुरक्षित करने का काम शुरू किया गया है. मरम्मत कार्य में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन बोरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. वे ज्यादातर फटी हुई और पुरानी हैं. इन बोरियों में मिट्टी या रेत भरने के बाद भी उनके फटने का खतरा बना हुआ है. जिससे पानी के बहाव में वे जल्दी खराब हो सकती है. सड़क सुरक्षा का उद्देश्य विफल हो सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को नई व मजबूत बोरियों का इस्तेमाल करना चाहिए. ताकि यह अस्थायी मरम्मत लंबे समय तक टिक सके. फटी बोरियों से किए जा रहे इस काम पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या विभाग वास्तव में सड़क मरम्मत को लेकर गंभीर है या केवल औपचारिकता निभा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस लापरवाही पर तुरंत संज्ञान लेकर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने की मांग की है. ताकि बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह टूटने से बचायी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन