रेलवे ने फरवरी में 1137 मालगाड़ियों की अनलोडिंग की

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Mar 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने फरवरी में 1137 मालगाड़ियों की अनलोडिंग की

रेलवे ने फरवरी में 1137 मालगाड़ियों की अनलोडिंग की

विज्ञापन

परिवहन अनलोडिंग में एनएफ रेलवे के कटिहार सहित अन्य मंडलों में परिवहन में की वृद्धि कटिहार परिवहन अनलोडिंग के मामले में एनएफ रेलवे के कटिहार सहित अन्य रेल मंडलों में परिवहन में वृद्धि की है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे लॉजिस्टिक्स और बुनियादी संरचना में सुधार पर जोर देने के साथ एनएफ रेलवे अपने माल अनलोडिंग संचालन को बेहतर बना रही है. ताकि क्षेत्र में बेहतर परिवहन किया जा सके. फरवरी माह में रेलवे ने 1137 रेकों की अनलोडिंग की. जिससे फरवरी चालू वित्त वर्ष में अनलोडिंग रेकों की कुल संख्या 11,803 हो गयी. एनएफ रेलवे के कटिहार रेल मंडल अंतर्गत पश्चिम बंगाल में 200 माल रेक और बिहार में 186 माल रेक अनलोड किया गया है. कहते हैं अधिकारी मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा, एनएफ रेलवे ने इस महीने आवश्यक वस्तुओं जैसे एफसीआई चावल, चीनी, नमक, खाद्य तेल, अनाज, उर्वरक, टैंक, कोयला और अन्य सामानों का परिवहन किया और इसे अपने क्षेत्राधिकार के अधीन विभिन्न गुड्स शेडों में अनलोड किया. सभी स्तरों पर निरंतर निगरानी ने टर्नअराउंड समय में कमी और अनलोडिंग क्षमता में सुधार किया है. परिणामस्वरूप, आवश्यक और अन्य वस्तुओं की आवाजाही बढ़ गई है. जिससे माल अनलोडिंग के समग्र वृद्धि में सहयोग मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन