आपदा की घड़ी में जनसहयोग जरूरी : डीएम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीएम ने भारी बारिश के बीच मनिहारी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा

विज्ञापन

मनिहारी. डीएम मनेश कुमार मीना गुरुवार को भारी बारिश के बीच मनिहारी पहुंचे. डीएम बघार पंचायत के मैदनीपुर पहुंचे. वहां बाढ़ का निरीक्षण किये. बाढ़ पीडितों से मिले. डीएम मैदनीपुर में बाढ़ पीडितों के लिए संचालित हो रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किये. इस दौरान डीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बाढ़ पीड़ितों ने डीएम से सामुदायिक किचन की संख्या बढ़ाने की मांग की. इसके अलावा भी जनप्रतिनिधि व युवाओं ने डीएम से मिलकर बाढ़ पीड़ितों को ओर सहायता देने की मांग किया. डीएम मनेश कुमार मीना ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर में वृद्धि हुआ था. लेकिन कल से जलस्तर में कुछ कमी आ रहा है. जहां- जहां पानी था. वहां अभी भी पानी भरा हुआ है. डीएम ने बताया कि पूरे जिला में दस हजार से अधिक पाॅलीथिन का वितरण किया गया है. पूरे जिला में 58 सामुदायिक किचन चलाये जा रहे है. ओर जरूरत पड़ने पर किचन चलाया जायेगा. आज जो शिकायत मिली है. संबंधित विभाग की ओर से निदान किया जायेगा. सभी आपदा प्रभावित लोगों के साथ प्रशासन तत्परता से काम कर रहा है. डीएम ने कहा कि सभी से सहयोग की अपील करते है. इस आपदा के समय सभी के जनसहयोग से अच्छा काम करेंगे. मौके पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, सीओ निहारिका, बीडीओ सनत कुमार, नीमा मुखिया रामजी यादव, बघार मुखिया पिंटू यादव, युवा समाजसेवी शोहराब उरू शेरू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन