डंडखोरा में दिखा जंगली चीता, अलर्ट मोड में पुलिस

Updated:
विज्ञापन
डंडखोरा में दिखा जंगली चीता, अलर्ट मोड में पुलिस

डंडखोरा में दिखा जंगली चीता, अलर्ट मोड में पुलिस

विज्ञापन

डंडखोरा डंडखोरा थाना क्षेत्र के नोहरी नेपरा गांव में जंगली चीते के घूमने की सूचना से गांव में डर का माहौल बन गया है. ग्रामीणों का दावा है कि चीते ने कई लोगों पर हमला किया और कुछ लोग घायल भी हुए हैं. डंडखोरा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया. पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को घर से बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है. इसके अलावा खेतों और बागानों की ओर जाने से भी मना किया गया है.थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जंगली चीते को देखे जाने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को भी सूचना दे चुकी है. ताकि टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर सके. प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरी तरह से सतर्क रहें.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन