केबी झा कॉलेज पहुंचे कुलसचिव, परीक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, एबीवीपी ने उठाए कॉलेज के मुद्दे
रजिस्ट्रार का स्वागत करते केबी झा कॉलेज के प्राचार्य. | Prabhat Khabar Network
Purnea University : पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार ने केबी झा कॉलेज पहुंचकर विशेष पार्ट-2 एवं पार्ट-3 परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान एबीवीपी ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को कुलसचिव के समक्ष रखा.
Purnea University : पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित केबी झा कॉलेज में मंगलवार को विशेष पार्ट-2 एवं पार्ट-3 परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में हुआ. इसी दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार ने महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने परीक्षा संचालन, अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कॉलेज प्रशासन से आवश्यक जानकारी प्राप्त की.
एबीवीपी ने कॉलेज की समस्याओं से कराया अवगत
निरीक्षण के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह ने कुलसचिव से मुलाकात कर महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा. साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में चल रहे विकास कार्यों और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की भी जानकारी दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय स्तर पर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी.
प्राचार्य ने किया स्वागत, शैक्षणिक गतिविधियों की दी जानकारी
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने कॉलेज में नियमित रूप से संचालित हो रही कक्षाओं, परीक्षा व्यवस्था और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी. प्राचार्य ने महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया.
कई शिक्षकों की रही मौजूदगी
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर डॉ. मिलन कुमार, बीसीए कॉर्डिनेटर डॉ. सुभाष कुमार, पूर्व लेखपाल श्रीधर ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों और कर्मियों ने भी कुलसचिव से मुलाकात की. निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की गई और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए