ई-बाइक दीदी स्कीम लाएगी रोजगार की बहार, जानिए कौन ले सकता है लाभ

E-Bike Didi Scheme
E-Bike Didi Scheme: अब महिलाएं बनेंगी अपनी राइडर. सरकार की ई-बाइक दीदी स्कीम से जुड़कर आप भी पा सकती हैं सम्मान के साथ शानदार इनकम. 18 से 40 साल की महिलाओं के लिए रोजगार और सुरक्षा का यह नया मॉडल कैसे काम करेगा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
E-Bike Didi Scheme: दिल्ली सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सुरक्षा पुख्ता करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है. जल्द ही सड़कों पर ई-बाइक दीदी नजर आएंगी, जो न केवल खुद पैसा कमाएंगी, बल्कि शहर में अकेले घूमने वाली महिलाओं के सफर को भी आसान और सुरक्षित बनाएंगी. यह योजना महिला सशक्तिकरण और पॉलूशन फ्री दिल्ली की दिशा में एक बड़ी पहल है.
क्या है ई-बाइक दीदी योजना?
सरल शब्दों में कहें तो यह महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा संचालित एक खास ट्रांसपोर्ट सर्विस है. इसके तहत महिला राइडर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर के जरिए महिला यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाएंगी. शुरुआत में सरकार इसे मेट्रो स्टेशनों, मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स और ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में शुरू करेगी. अगर यह ट्रायल सफल रहा, तो जल्द ही पूरे दिल्ली की सड़कों पर ई-बाइक दीदी का जलवा दिखेगा.
कौन उठा सकता है इसका लाभ?
अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं और खुद का रोजगार शुरू करना चाहती हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है.
- 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
- आवेदक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है.
- सरकार की ओर से चुनी गई महिलाओं को खास ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें ट्रैफिक नियम, गाड़ी की देखरेख और ग्राहकों से बात करने का तरीका सिखाया जाएगा.
कैसे होगी बुकिंग और सुरक्षा?
इस सुविधा का इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा. दिल्ली सरकार ने इसके लिए खास पार्टनरशिप की है, जिससे आप ऐप या वेबसाइट के जरिए घर बैठे बाइक बुक कर सकेंगी.
- यह सर्विस केवल महिला यात्रियों के लिए होगी.
- सभी इलेक्ट्रिक बाइकों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगा होगा, ताकि हर सफर पर नजर रखी जा सके.
- राइडर्स को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा.
Also Read: इस राज्य के बेटियों को मिलेंगे 25,000 रुपए, ग्रेजुएशन तक सरकार उठाएगी खर्च, जाने किसे मिलेगा फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




