ePaper

कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है अभियान

Updated at : 26 Feb 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है अभियान

कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है अभियान

विज्ञापन

कटिहार भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें चार जिला कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया से कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिनिधि शामिल हुए. क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, कार्यशाला के प्रभारी स्वदेश यादव, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा शामिल हुए. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान सहित मंचासीन सभी अतिथियों का भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने अंगवस्त्र देकर अभिनंदन व स्वागत किया. मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा ने कहा कि एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में ऐसे प्रेरणादायी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होकर न केवल संगठनात्मक विचारों को समझने का अवसर मिलता है. बल्कि कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने का अवसर मिलता है. इस अभियान के माध्यम से नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना और अधिक मजबूत होती है. निश्चित ही ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. क्षेत्रीय वक्त कार्यशाला में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में प्रशिक्षण के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को उनके आदर्शों को संगठन की शक्ति को कार्यकर्ताओं में स्थापित करने की बात कही. वक्ताओं ने प्रशिक्षण के दौरान कई विषयों पर विशेष चर्चा की. जिसमें संगठनात्मक मजबूती व विस्तार पर विशेष जोर, बूथ स्तर तक प्रभावी कार्ययोजना सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के विषयों पर मार्गदर्शन,एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए, अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास पहुंचाने का लक्ष्य हमारा संकल्प है. इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यशाला में भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, अशोक गुप्ता, धर्मनाथ तिवारी जिला के सभी पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला में शामिल हुए.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन